Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

यूपी-टीईटीः एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर, 25 हजार में हुआ था सौदा

यूपी-टीईटीः एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर, 25 हजार में हुआ था सौदा

प्रयागराजः एसटीएफ़ की प्रयागराज यूनिट ने रविवार को टीईटी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक मुन्नाभाई को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान विजय बहादुर पुत्र सट्ठा राम निवासी जौनपुर के रूप में हुई है।
सीओ एसटीएफ़ नवेंदु कुमार के अनुसार विजय बहादुर मूल अभ्यर्थी दीपक कुमार के साथ सलोरी स्थित लॉज में रहता था।

दीपक कुमार पुत्र दिनेश कुमार सराय ममरेज का निवासी है। उसने विजय बहादुर को 35 हज़ार का लालच देकर टीईटी परीक्षा देने के लिए राज़ी किया। एडवांस में 5 हज़ार रुपए दिए गए थे। लेकिन आज चेकिंग के दौरान विजय बहादुर पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *