Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मुंबई में टूटा ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड:बेमौसमी बारिश और धूल भरी आंधी की वजह से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा, अगले दो दिन भी जारी रहेगी ठंड]]

[जनमीडिया टीवी]
[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्]

[[मुंबई में टूटा ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड:बेमौसमी बारिश और धूल भरी आंधी की वजह से न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचा, अगले दो दिन भी जारी रहेगी ठंड]]

देशभर में जारी ठंड का असर मुंबई में भी नजर आ रहा है। मुंबई में शनिवार और रविवार को हुई बेमौसम बारिश और धूल भरी आंधी के कारण यहां न्यूनतन तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले एक से दो दिनों तक मुंबई में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। सांताक्रूज मौसम वभाग के मुताबिक, 10 साल बाद मुंबई में इतनी ठंड पड़ी है। रविवार सुबह 8.30 बजे तक मुंबई में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 5.8 डिग्री कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान से आने वाली धूल भारी आंधी की वजह से मुंबई में लो विजिबिलिटी और ठंड बढ़ी है। मुंबई में आमतौर पर बहुत ठंड नहीं होती है। पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा ठंडा है। पिछले साल जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस 9 जनवरी 2021 को दर्ज किया गया था। पिछले एक दशक में जनवरी में सबसे कम अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस (17 जनवरी, 2020) को दर्ज किया गया था.।

“”15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान””

रविवार को दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर था, क्योंकि कोलाबा और सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.6 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले सप्ताह में भी मौसम ठंडा हो सकता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। रविवार को कोलाबा और सांताक्रूज में सापेक्षिक आर्द्रता क्रमश: 52% और 53% दर्ज की गई.।

“महाराष्ट्र के इन शहरों में भी बढ़ी ठंड”

पिछले 24 घंटे के दौरान नासिक, पुणे और औरंगाबाद जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी चक्रवात के कारण अगले तीन से चार दिनों तक मुंबई सहित राज्य में तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। महाबलेश्वर, दापोली, खेड़ और चिपलून में आधी रात को बारिश हुई।..मुंबई, पुणे ,

तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *