Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्स] पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब पत्नी बुरी तरह झुलसी


[महाराष्ट्र: स्टोरी हाइलाइट्स] पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब पत्नी बुरी तरह झुलसी

पति ने पत्नी पर फेंका एसिडबुरी तरह झुलस गई महिलापुलिस ने आरोपी पति को किया अरेस्ट
महाराष्ट्र के नागपुर से एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला पर यह हमला उसके पति ने करवाया है. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है. महिला बुरी तरह से झुलस गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महिला पर हुआ एसिड अटैक  

यह घटना नागपुर के रामेश्वर इलाके की है. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला साइकिल से जा रही है और दूसरी तरफ से एक शख्स मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दे रहा है. जैसे ही महिला के पास पहुंचता है, वह एसिड फेंक देता है. जिसमें वो बुरी तरह से जख्मी हो गई. सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. 

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार,,

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच आमतौर पर झगड़ा होता था और कई दिनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे. इसके बाद आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना से साक्ष्य जुटाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

[जनमीडिया टीवी]
ये भी पढ़ें
बिहार: महिला पर एसिड अटैक, झगड़े के बाद पति ने ही बनाया निशाना
पश्चिम बंगाल: रिश्ता तोड़ रही थी शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी ने किया एसिड अटैक..

तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *