Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

क्राइम न्यूज़महाराष्ट्र : साहूकार को 15 हजार रुपये नहीं लौटा पाए तो दंपति ने सौंप दी डेढ़ साल की बच्ची!


क्राइम न्यूज़
महाराष्ट्र : साहूकार को 15 हजार रुपये नहीं लौटा पाए तो दंपति ने सौंप दी डेढ़ साल की बच्ची!
महाराष्ट्र के सातारा (Satara Maharashtra) जिले में 15 हजार रुपये का कर्ज न चुका पाने पर एक दंपति ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को बेच दिया. मामले की खबर पुलिस को लगी तो पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसे शिशु बाल सुधार गृह भेज दिया. वहीं आरोपियों के बारे में जांच की जा रही है.

बच्ची को बरामद कर पुलिस ने शुरू की जांच..

सातारा,
स्टोरी हाइलाइट्स
महाराष्ट्र के सातारा जिले का मामलाबच्ची को बरामद कर पुलिस ने शुरू की जांच
महाराष्ट्र के सतारा (Maharashtra satara) जिले में 15 हजार रुपये के कर्ज के बदले डेढ़ साल की बच्ची को बेचे जाने का मामला सामने आया है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया. वहीं आरोपियों से पुलिस (Police) पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सातारा में एक दंपति पर 15 हजार रुपये का कर्ज था. साहूकार से लिया गया कर्ज जब दंपति समय से नहीं चुका पाए तो उन्होंने अपनी एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची को बेच देने का फैसला किया. दंपति ने साहूकार के 15 हजार रुपयों के बदले अपनी डेढ़ वर्ष की बच्ची को सौंप दिया. इस बारे में खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने बच्ची को बरामद ​कर लिया.

तरंग सिंह
[प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *