महाराष्ट्र शुक्रवार को मिले 8 हजार से ज्यादा नए केस
इससे पहले महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 8,067 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में चार ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज भी शामिल हैं। राज्य में गुरुवार को कुल 5,368 मामले आए थे। विभाग ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमण के चार मामलों की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि इन चार मामलों में एक-एक मरीज वसई-विरार, नवी मुंबई, मीरा-भायंदर और पनवेल के हैं।
तरंग सिंह प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी









Leave a Reply