Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

महाराष्ट्र,,मुंबई में महिला से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 नाबालिग आरोपी धराए; पुलिस ने बनाए 10 स्क्वॉड….!!

महाराष्ट्र,,
मुंबई में महिला से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 नाबालिग आरोपी धराए; पुलिस ने बनाए 10 स्क्वॉड….!!

महाराष्ट्र में एक महिला से गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि महिला एक बस स्टैंड के पास खड़ी थीं और अपने घर जाने की तैयारी में थीं। बस स्टैंड पर ही चार लोग खड़े थे और पुलिस के मुताबिक यह सभी लोग महिला से पूर्व परिचित थे। इनमें से एक व्यक्ति महिला को अपने साथ लेकर किसी सुनसान जगह पर गया। जिसके बाद उसने और उसके साथ तीन अन्य लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक इसके बाद महिला ने कंट्रोल रूम को फोन कर पूरी घटना की सूचना दी। जिसके बाद महिला को थाने लाया गया। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 दस्ते बनाए हैं। दो आरोपियों को अब तक पकड़ा गया है। दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

तरंग सिंह प्रेस रिपोर्टर जन मीडिया टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *