Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

कोरोना: महाराष्ट्र में बढ़ेंगी पाबंदियां! 10 मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक हुए कोविड पॉजिटिव..

कोरोना: महाराष्ट्र में बढ़ेंगी पाबंदियां! 10 मंत्री और 20 से ज्यादा विधायक हुए कोविड पॉजिटिव..

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों के साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजित पवार ने बताया है कि राज्य के 10 मंत्री कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।

पवार ने कहा, ‘मंत्रियों के अलावा राज्य के 20 से अधिक विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि अगर राज्य में इसी तरह से कोरोना के मरीज बढ़ते गए तो राज्य सरकार सूबे में और अधिक पाबंदियां लगा सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र के नगर विकास राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे, ट्राइबल डेवलपमेंट मिनिस्टर केसी पाडवी, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, बालासाहेब थोराट और यशोमति ठाकुर समेत कुल 10 मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
तरंग सिंह प्रेस रिपोर्टर जनमीडिया टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *