Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

केशव मौर्य को अपने ही क्षेत्र में लोगों ने दौड़ाया:

केशव मौर्य को अपने ही क्षेत्र में लोगों ने दौड़ाया:मिलने गए तो महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद किया, चोर है.. के नारे भी लगे
यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस घोषणा के बाद वह पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र सिराथू पहुंचे। इस दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र के गुलामीपुर गांव भी पहुंचे। यहां महिलाओं ने केशव मौर्य का जमकर विरोध किया।

दरअसल, केशव मौर्य 3 दिन पहले कौशांबी जनपद की जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति राजीव मौर्य के घर पहुंचे थे। केशव प्रसाद मौर्य को देखते ही परिवार और गांव की महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। लोगों का भारी हुजूम इकठ्ठा हो गया और केशव के विरोध में नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद केशव को सुरक्षा गार्ड ने वहां से बाहर निकालासिराथू में केशव मौर्य का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

केशव मौर्य जैसे ही गुलामीपुर गांव पहुंचे, महिलाओं ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। बाहर खड़े लोग विरोध में नारेबाजी करने लगे। केशव ने लोगों को चुप कराने की कोशिश भी की। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे केशव विरोध कर रहे एक शख्स को अपने मुंह पर उंगली रख कर चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं।

इस दौरान केशव मौर्य महिलाओं से बुरी तरह घिर गए। उनके साथ मौजूद सुरक्षा के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला। मौर्य के जाने के बाद लोगों ने केशव मौर्य चोर है.. के नारे भी लगाए गए।कौशांबी के जिला पंचायत सदस्य हैं लापता

दरअसल, कौशांबी जिले के जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्य के पति राजीव मौर्य बुधवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। उनकी स्कार्पियो कोखराज थाना क्षेत्र में एक होटल पर लावारिश हालत में गुरुवार सुबह मिली। राजीव मौर्य का मोबाइल बुधवार रात से ही बंद है। राजीव मौर्य के अचानक गायब होने से उनके परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

राजीव मौर्य सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी वार्ड संख्या 6 से जिला पंचायत सदस्य हैं। राजीव मौर्य उत्‍तर प्रदेश के उप-मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं। उनके गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया है।केशव मौर्या की ओर से आई सफाई
इस पूर् मामले में केशव मौर्या की ओर से सफाई भी आई है। मौर्य ने मुद्दा विहीन विपक्ष और उसकी आईटी टीम इस विषय पर भ्रामक दुष्प्रचार करने मे का आरोप लगाया है। सफाई में कहा गया है कि ‘जनपद सिराथू का एक वीडियो विपक्षियों द्वारा वायरल किया जा रहा है, जिसमें केशव मौर्य का विरोध करती हुई कुछ महिलाएं हैं।’

‘इसमें वास्तविकता यह है कि सिराथू मे एक जिला-पंचायत सदस्य पति राजेश मौर्य दो-तीन दिन पूर्व गायब हो गए थे, जिनका अभी तक पता नही चल पाया है। केशव उनके घर परिवारीजनों से मिलने गए थे जहां धरना रत महिलाओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। चूंकि पुलिस की कई टीमें पहले से लगी है फिर भी परिवार की मांग पर विशेष दल का गठन कर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए केशव मौर्य ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *