Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

23 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – पंचमी प्रातः – 06:56 मि.तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दिन – 09:19 मि. तक उपरांत हस्त।
योग – अतिगण्ड दिन – 11:26 मि. तक उपरांत सुकर्मा।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – रात्रि शेष – 05:56 मि. से प्रारंभ।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:00 मि. से 10:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:43 मि.।
सूर्यास्त – 05:25 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग दिन – 09:18 मि. तक उपरांत सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पूरे दिन,भद्रा पाताल की रात्रि शेष – 05:56 मि. से,नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती।

कल विशेष – सर्वाप्ति सप्तमी,स्वामी रामानन्दाचार्य जयंती,स्वामी विवेकानंद जयंती,श्रवण नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश दिन – 03:24 मि. पर,भद्रा सायं – 05:07 मि. तक,मृत्युबाण दिन – 03:24 मि. से प्रारंभ,यायि (मुद्दई) जयद् योग एवं रवियोग दिन – 08:51 मि. तक।

मेष राशि – आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय-समय पर पूरे होंगे, प्रसन्नता रहेगी परन्तु जोखिम न उठाएं।

वृष राशि – आज पहले से बनाई गई योजना फली भूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मनोरंजन का समय मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी‌ परन्तु प्रमाद न करें।

मिथुन राशि – आज तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। समय पर काम पूरे होंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यय में वृद्धि हो सकती है परन्तु व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सावधान रहें।

कर्क राशि – आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। घर-परिवार में विवाद संभव है। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। धैर्य रखें धीरे-धीरे सब ठीक होगा परन्तु जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

सिंह राशि – आज परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग बराबर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि – आज संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। समय पर कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे परन्तु जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विवेक का प्रयोग लाभ बढ़ाएगा।

तुला राशि – आज राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है अतः विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धनार्जन भी होगा।

वृश्चिक राशि – आज भय,बेचैनी एवं कष्ट का वातावरण रहेगा अतः सावधानी बरतें। लेन-देन में भी सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बना रहेगा। नया काम प्राप्त होगा। लाभ बढ़ेगा।

धनु राशि – आज अनायास ही अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं अतः सावधानी आवश्यक है।

मकर राशि – आज मित्र व सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक व मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कुंभ राशि – आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मीन राशि – आज पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित लाभ संभव है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद संभव है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है परन्तु समय पर निदान भी होगा अतः जोखिम न लें धैर्य रखें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *