Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

21 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – तृतीया प्रातः – 07:30 मि.तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – मघा दिन – 08:46 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – सौभाग्य दिन – 02:30 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 07:30 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – 08:46 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा दिन – 08:56 मि. तक उपरांत अभिजित नक्षत्र में।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:37 मि. से 12:36 मि. तक है।
राहुकाल – दिन – 10:30 मि. से 12:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:44 मि.।
सूर्यास्त – 05:24 मि.।
व्रत – गणेश चतुर्थी।
पर्व – गणेश चतुर्थी।

आज विशेष – संकष्टी श्रीगणेश (गणेश चौथ) चतुर्थी व्रत,गणेश जी की जयंती,चंद्रोदय रात्रि – 08:43 मि.पर,राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ, अभिजित नक्षत्र का सूर्य दिन – 08:56 मि. से,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 07:30 मि. तक।

कल विशेष – शनि रिक्त समायोग से सिद्ध योग दिन – 07:28 मि. तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 09:11 मि. से प्रारंभ।

मेष राशि – अपने व्यवहार को नम्र बनायें अन्यथा आपके अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्ध होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

वृष राशि – मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। पारिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मिथुन राशि – विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा।

कर्क राशि – माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पितरों की प्रसन्नता के लिए जतन करें।

सिंह राशि-कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे।

कन्या राशि – यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।

तुला राशि – कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि – आप सोचते तो बहुत हैं, पर कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगायें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि – अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।

मकर राशि- अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दुसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।

कुंभ राशि – व्यावसायिक का हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।

मीन राशि – व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशा‍दि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *