Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रो ने कराया मुंडन

सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रो ने कराया मुंडन
संगम की त्रिवेणी पर रोजगार की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ सिर मुंडवाकर अनूठे तरीके से विरोध कर रहे छात्रों को रोकने पहुंची पुलिस की छात्रों के साथ झड़प हो गई। रोजगार की मांग को लेकर मुंडन कराकर सरकार का पिंडदान कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मुंडन कराकर सरकार का पिंडदान कर विरोध कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने वैन में बैठाकर दारागंज कोतवाली ले गई है।

वहीं छात्रों को हिरासत में लेने को लेकर दारागंज इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने कहा है कि सरकार के खिलाफ सिर मुंडवाने और पिंडदान करने की प्रशासन से कोई इजाजत नहीं ली गई थी।

छात्रों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा है कि यूपी सरकार में कोई भर्ती पूरी नहीं हुई है। सभी भर्तियां कानूनी दांव पेंच में फंसी रही। छात्रों ने कहा है कि उनके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। हालांकि संगम में जिस स्थान से छात्रों को गिरफ्तार किया गया, वहीं पर आचार संहिता लागू होने के बावजूद बीजेपी नेताओं के पोस्टर लगे थे। लेकिन पुलिस ने उसको हटाने की जहमत नहीं उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *