कौशांबी बृद्ध की हत्या कर लूट करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
सोने के जेवर की लालच में रिश्तेदारों ने हीं वृद्ध महिला की कर दी थी हत्या
कौशाम्बी वृद्ध महिला सोना देवी के हत्या के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के जेवरात बरामद करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है रिश्तेदारों ने हीं जेवर लूटने की नियत से वृद्ध महिला की हत्या कर दी थी
घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र में 11 दिसंबर 2021 को रिश्तेदारी आयी महिला सोना देवी उम्र 75 वर्ष का 14 दिसंबर 2021 को अपहरण किया गया था जिसको गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिराथू के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोखराज को घटना का अविलम्ब खुलासे हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में अभियुक्तगण घनश्याम सोनकर पुत्र स्व0 बिल्लास सोनकर विमला पत्नी स्व0 बिल्लास सोनकर सीमा देवी पुत्री स्व० बिल्लास सोनकर निवासी गण बिदनपुर ककोढा थाना कोखराज व शिवकुमार पासी पुत्र राम अवध निवासी भदवा थाना कोखराज को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से लूट के जेवरात एक अदद जजीर दो अदद चूडी, दो अंगूठी, एक लाकेट, एक जोड़ी टप्स पीली धातु तथा एक जोड़ी पायल चांदी की बरामद करते हुए आरोपी गणों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है









Leave a Reply