प्रयागराज शराब के नशे में हुई हत्या
कौंधियारा थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकान के बगल बैठकर शराब पी रहे दो लोगों में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत। पुलिस ने इस मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के अतरी तिराहे का है जहां राजू नामक व्यक्ति अपने रिश्तेदारी मैं गया था और अपने ही रिश्तेदार के साथ पास के देसी शराब के ठेके पर दारू पी रहा था दारू के पैसे एवं अन्य खर्चों के पैसों के लेन देन को लेकर दोनों में आपस में बहस हो गई और यही बहस आगे मार पीट में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल राजू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा उक्त मामले के तथ्यों की जांच की जा रही हैं।
वहीं घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक यमुना पर शरद दिक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच पड़ताल के दौरान की घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों के द्वारा बताया गया कि मारपीट करने वाले दोनों व्यक्ति आपस में बैठकर शराब पी रहे थे उसी समय चखने को लेकर के दोनों व्यक्तियों में विवाद हुआ, जिसमें आपस में मारपीट होने पर राजू को गंभीर चोटें आई। जिसको परिजनों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर कौंधियारा पुलिस के द्वारा मुकदमा नामजद पंजीकृत किया गया है। और एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर लिया है।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अतरी तिराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान पर आए दिन शराब पीने को लेकर के मारपीट की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं।









Leave a Reply