Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रदेश के पदाधिकारियों की किसानों ने दी बधाई।।

प्रदेश के पदाधिकारियों की किसानों ने दी बधाई।।

भारतीय किसान कल्याण ‌संघ के सदस्यता अभियान में किसानों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा।।

प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा जी आज करछना तहसील के रामगढ़ में जिला महासचिव ओम प्रकाश शुक्ला उर्फ राजन की अध्यक्षता ‌मे किसान चौपाल लगाया, जिसमें क्षेत्र के सभी मानिन्द किसान उपस्थित रहे, किसानों ने प्रदेश के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संघ के किसान हितैषी कार्यों की सराहना की। अन्त में बड़ी संख्या में किसानों ने सदस्यता लेने का संकल्प लिया।संघ के जिला महासचिव राजन शुक्ला जी ने बताया कि हमारे तहसील के किसानों को सरकारी कोई सुविधा नहीं मिल पाती।लंकटहा से भीरपूर सड़क मार्ग पूरी तरह छतिग्रस्त है कोई देखने वाला नहीं, किसानों को समय पर खाद के लिए भटकना पड़ता है, तमाम अन्य समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ।। जिसमें क्षेत्र के रमेश चन्द्र शुक्ला, सूर्यकांत शुक्ला,विजय कुमार भारतीया,रवि कांत पटेल, दिनेश वर्मा, रमाकांत कुशवाहा, रमाकांत प्रजापति,मौसम तिवारी, बब्लू सोनकर, संजीव शुक्ला सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *