आज का पंचांग एवं राशिफल
19 जनवरी 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – माघ।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – द्वितीया पूरे दिन रात।
नक्षत्र – श्लेषा पूरे दिन रात।
योग – प्रीति दिन – 03:59 मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:00 मि. से 01:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:45 मि.।
सूर्यास्त – 05:23 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष – बुध भद्रा सिद्ध योग पूरे दिन,विद्यारंभ,उपनयन,जल यंत्र आरंभ,एवं मुकदमा करने का मुहूर्त है।
कल विशेष – मृत्युलोक की भद्रा रात्रि – 07:15 मि.से अशुभकारी,शनि अस्त पश्चिम दिशा में,जय प्रदायक योग – दिन – 07:00 मि. से 07:45 मि. तक,दिन – 07:45 मि. से वधु प्रवेश,दीक्षा ग्रहण,कर्ण छेदन,जल यंत्र कर्म एवं भूमि क्रय मुहूर्त है।
मेष राशि – आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
वृष राशि – आज अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।
मिथुन राशि – आज दिन शुभ फल देने वाला होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें।
कर्क राशि – आज कठिन कार्य करने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट व रोग से हानि संभव है। आय में सुगमता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी।
सिंह राशि – आज व्यावसाय की दृष्टि से प्रवास हो सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
कन्या राशि – आज अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। गुस्से पर काबू रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला राशि – आज घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है, लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी।
वृश्चिक राशि – आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।
धनु राशि – आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही न करें। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है।
मकर राशि – आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।
कुंभ राशि – आज दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं। किसी लंबे मनोरंजक प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे।
मीन राशि – आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। प्रमाद न करें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
0318757871










Leave a Reply