कैबिनेट मंत्री ‘नंदी’ने किया क्षेत्र का दौरा
नैनी प्रयागराज /प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं शहर दक्षिण के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने क्षेत्र के विभिन्न भागों का दौरा किया लोगों की समस्याएं सुनी और निवारण का आश्वासन दिया है इसके साथ ही उन्होंने उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह के निवास में पहुंचकर स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह का हम सब सबको मार्गदर्शन हमेशा प्राप्त होता था उन्होंने समाज में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों से प्रेरणा हम सबको बराबर मिलती रहती हैl
मंत्री नंदी ने कई क्षेत्रों,मोहल्लों का दौरा किया लोगों से उनके घर पर जाकर मुलाकात की इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को ही सत्ता सौंपना होगा तभी तेजी से चलाया जा रहा विकास कार्य उसी गति से आगे की ओर बढ़ता रहेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर तबके के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की लाई गई योजनाएं लाभकारी हैंl इस मौके पर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,नीरज शर्मा,सुनील विश्वकर्मा, प्रिंस, इंजीनियर नीलम यादव, दिलीप केसरवानी,काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह सहित तमाम स्थानीय कार्यकर्ता,पार्षद,पदाधिकारी मौजूद रहेl










Leave a Reply