उत्तर प्रदेश में खिलेगा तो कमल ही -वैदेही वल्लभ देवाचार्यl
संत-महात्मा में दिया सरदार पतविंदर सिंह को आशीर्वादl
नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए कहा कि हर एक गली-मोहल्ले में जनता खुद योगी सरकार के प्रचार प्रसार में उतर आई है भाजपा सरकार ने प्रदेश का चौमुखी विकास किया हैl
भ्रमण के दौरान ही कई जगह संत महात्माओं ने उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह के नि:स्वार्थ भाव से जन जागरूकता को देखते हुए अरैल संगम मार्ग स्थित श्री सिद्ध हनुमान गुफा आश्रम के श्रीमद् जगतगुरु विजय राम रावल द्वार पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभ देवाचार्य ने पुष्पमाला,अंगवस्त्र से आशीर्वाद देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसी प्रकार का किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है कोई दंगे नहीं हुएlप्रदेश से गुंडा माफिया का समाप्त हुआ या खुद ब खुद प्रदेश से बाहर चले गए हैंl
श्रीमद् जगतगुरु विजय राम रावल द्वार पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभ देवाचार्य ने आगे कहा कि भाजपा
की सरकार में अल्पसंख्यक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है अल्पसंख्यक आराम से अपने काम धंधे और घूम फिर रहे हैं योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में जितना विकास कार्य किया पिछले 25 वर्ष में उतना विकास नहीं हुआ भारतीय जनता पार्टी का जो वादा था सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास यह चरितार्थ होते देख रखा जा सकता है उत्तर प्रदेश में अमन-चैन का माहौल बना हुआ हैl
उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि संत महात्माओं ने जो आशीर्वाद दिया है और जो बातें कहीं हैं मैं भगवान के चरणों में अरदास करता हूं कि मैं अक्षर सा पालन कर सकूं मुझे सामर्थ,ज्ञान,शक्ति प्रदान करें कि मैं जन जन तक जाकर योगी- मोदी की नीतियों को बताकर उत्तर प्रदेश में 2022 में भाजपा की सरकार स्थापित कर हो सके ऐसा मेरा प्रयत्न है l अभिनंदन समारोह में
महंत आशुतोष दास,महंत श्याम दास,महंत राम लोचन दास अस्सी घाट,पुजारी सत्य देवदास.ओम दास.हरि ओम शरण.महंत रामदास काठिया बाबा सहित कई संत- महात्माओं ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह का हौसला अफजाई करते हुए आशीर्वाद दिया l











Leave a Reply