सपा-RLD ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जयंत चौधरी की पार्टी को मिलीं 26 सीटें
इससे पहले जब पहली लिस्ट जारी जारी की गई थी तो RLD को कुल 19 सीटें दी गई थीं. लेकिन नई लिस्ट में RLD के 7 और उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. ऐसे में सपा और रालोद गठबंधन में रालोद को अबतक २६सीट मिली
पार्टी जुटी तैयारी में प्रत्याशी जेल में
गौरतलब है कि चुनावों के बीच कैराना से सपा उम्मीदवार नाहिद हसन को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनकी गिरफ्तारी गैंगस्टर मामले हुई है. ऐसे में सपा अब भाजपा पर लगातार हमला बोल रही है. इस गिरफ्तारी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘सपा व सहयोगियों पर FIR, प्रत्याशी की गिरफ्तारी व नेताओं को धमकी जैसे कायराना कृत्य दिखा रहे हैं कि भाजपा 100% हताश है. UP के एक भी ग्रामीण या उप-शहरी क्षेत्र में भाजपा नहीं जीत रही है और केवल एक शहर की सीट को सुरक्षित समझ रही है पर अबकी 99% शहरी वोटर भी भाजपा के खिलाफ है.









Leave a Reply