Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

15 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – त्रयोदशी रात्रि – 12:38 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि – 11:26 मि. तक उपरांत आर्द्रा।
योग – ब्रह्म दिन – 03:12 मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि 08:05 मि. से प्रारंभ।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष दिन – 03:07 मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – मकर।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:00 मि. से 10:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:46 मि.।
सूर्यास्त – 05:22 मि.।
व्रत – शनि प्रदोष,मकर संक्रांति।
पर्व – मकर संक्रांति,खिचड़ी।

आज विषेश – मकर संक्रांति,खिचड़ी पर्व,संक्रांति जनित पूण्य काल मध्याह्न तक,शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति एवं शनि दोष निवारण हेतु उत्तम,सौर माघ मास आरंभ।

कल विशेष – भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 02:44 मि. से,रवियोग रात्रि – 01:58 मि. तक,मृत्युबाण रात्रि – 07:52 मि. तक।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी।

वृष राशि – आज आपकी किस्मत अच्छी रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से मिलने का मौका मिलेगा । जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे।घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे पढ़ाई से मन हटा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। महिलाओं को ऑफिस में कार्य भार कम रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क राशि – आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी अनजान पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं उनके काम की गति बढे़गी। आपको दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से बचना चाहिए।

सिंह राशि – आज आपका दिन खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनाएंगे। वकीलों को किसी पुराने बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाएं रखें , रिश्तो में मजबूती आएगी । विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या राशि – आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगें। कार्य क्षेत्र में हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आप जीवनसाथी को सोने का कोई उपहार दे सकते हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। छात्रों को नौकरी का संदेशा मिलेगा।जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि – आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो जरूर सफल होगा। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट संम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। किस्मत का साथ बना रहेगा।

मकर राशि – आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी।राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

मीन राशि – आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। मित्रों एवं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *