Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आईबी अधिकारी के बेटे-बहू ने किया सुसाइड:पति ने हाथ की नस काटकर जहर पीया तो पत्नी ने भी पी लिया जहर, चिल्लाई-पापा बचा लो

आईबी अधिकारी के बेटे-बहू ने किया सुसाइड:पति ने हाथ की नस काटकर जहर पीया तो पत्नी ने भी पी लिया जहर, चिल्लाई-पापा बचा लो

जयपुर जयपुर में आईबी में तैनात अधिकारी के बेटे-बहू ने शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। बेटे की 9 महीने पहले ही शादी हुई थी। पहले बेटे ने हाथ की नसें काटी। इसके बाद जहर खा लिया। यह देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना आदर्श नगर थाने इलाके के शिव शंकर कॉलोनी की है। थाना अधिकारी विष्णु खत्री ने बताया कि हेमंत साहू (26) और हेमलता (21) की 9 महीने पहले अप्रैल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों ने सुसाइड कर लिया था। थाना अधिकारी ने बताया कि हेमंत स्वभाव से काफी गुस्सैल था शादी के बाद से वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। रात में दोनों के बीच क्या बहस हुई यह सामने नहीं आया है। लेकिन परिजनों ने बताया कि पहले हेमंत ने गुस्से में अपने हाथ की नसें काट दी। इसके बाद उसने जहर पी लिया। यह देखकर हेमलता ने भी जहर खा लिया।

बहू चिल्लाई: पापा बचाओ, भाई ने दरवाजा खोला तो अचेत पड़े थे

दोनों अपने कमरे में थे। पिता खाना लेकर ऊपर जा रहे थे। तभी हेमलता की जोर से आवाज आई- पापा बचाओ। उनके हाथ से खाने की थाली छूट गई। उन्होंने बड़े बेटे को आवाज लगाई। उसने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों अचेत पड़े थे। परिवार के लोग दोनों को एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो गई।

बेरोजगार था हेमंत, पिता आईबी में तैनात

पुलिस ने बताया कि सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हेमंत बेरोजगार था और कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पिता सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो में यूडीसी है। घर के नीचे एक किराणे की दुकान है। जिसे बड़ा भाई चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *