भारतीय किसान कल्याण संघ ने जताया रोष।
3 दिन लगातार बारिश से किसानों की फसल हो रही खराब*प्रशासन कर रहा अनदेखी।
कौशांबी। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश प्रभारी संतोष त्रिपाठी संत जी ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया साथ ही कहा कि प्रदेश में किसानों की उपेक्षा हो रही है , जो संघ को वर्दाश्त नहीं, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ,साथ ही प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा सहित पूरी टीम ने आक्रोश व्यक्त किया। बीते 3 दिन लगातार बारिश होने से किसानों के खेतों में पानी भर गया है जिससे किसानों की खेत की फसल खराब हो रही है बरसात बन्द होने के 2 दिन बीत जाने के बाद भी अभी भी खेतों में पानी भरा है सरकार का निर्देश है कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए और किसानों के नुकसान का आकलन कर तहसील कर्मी किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई सरकारी खजाने से करें लेकिन मंझनपुर तहसील क्षेत्र के किसान परेशान है राजस्व कर्मी बरसात में हुई फसल के नुकसान का आकलन करने अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है बताया जाता है कि मंझनपुर तहसील क्षेत्र के देवरा चक थाम्भा नारा सेवकु पुर टेन साह आलमा बाद सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के हजारों किसानों के खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो गई हैं किसानों ने आला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बरसात में फसल के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।










Leave a Reply