Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज महिला को गोली मारकर हत्या

प्रयागराज महिला को गोली मारकर हत्या
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भोला का पुरवा निवासी अभिमन्यु शुक्ला नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी चालीस वर्षीय संगीता सोनी को गोली मार कर हत्या कर दी।
मामला प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र का है जहां पर अभिमन्यु शुक्ला एवं सुरेश शुक्ला के मध्य पारिवारिक संपत्ति का विवाद चल रहा था संगीता सोनी सुरेश शुक्ला के घर पर रहती थी आज सुबह किसी बात को लेकर अभिमन्यु शुक्ला और संगीता सोनी के बीच में बहस हो गई जिसके बाद संगीता सोनी जैसे ही अपने घर से निकली अभिमन्यु शुक्ला ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से संगीता सोनी को 4 गोलियां मार दी आनन-फानन में पुलिस एवं परिवार वालों ने इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अपराध सतीश चंद्र ने बताया की हत्या का कारण मृतका के द्वारा सुरेश शुक्ला के घर में विगत 3 वर्षों से रह रही थी और दोनो भाइयों के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप कर रही थी जिसके कारण अभिमन्यु शुक्ला उससे काफी नफरत करता था आज सुबह जब अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने की गई थी, जिसके बाद अभियुक्त अभिमन्यु शुक्ला ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से मृतिका को गोली मार दी। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त अभिमन्यु शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है, एवं हत्या में उपयोग किए गए आला कत्ल पिस्टल को बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *