सविता धर्मार्थ ट्रस्ट की उपाध्यक्ष बनी प्रियंका गौड़
प्रयागराज- कल बुधवार को सविता धर्मार्थ ट्रस्ट की आवश्यक बैठक ट्रस्ट के कार्यालय पर सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य शिवाकान्त पाण्डेय के निर्देशानुसार प्रियंका गौड़ को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष बनाया गया । सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव शिवम पांडेय ने मनोनयन पत्र जारी किया ।
सविता धर्मार्थ ट्रस्ट की उपाध्यक्ष बनने पर प्रियंका गौड़ ने अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय व सचिव शिवम पांडेय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।
प्रियंका गौड़ ने कहा मैं संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन करूंगी ,और गरीब असहाय निर्धनों के सेवा के लिए सदैव कार्यरत रहूंगी ।










Leave a Reply