Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं आवारा पशु किसान परेशान _भारतीय किसान कल्याण संघ

किसानों के खेत बर्बाद कर रहे हैं आवारा पशु किसान परेशान _भारतीय किसान कल्याण संघ

आवारा पशुओं पर सरकार ने नियंत्रण नहीं किया तो किसानों के आक्रोश का कोप भाजन आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को बनना पड़ेगा

सूबे के मुख्यमंत्री भले ही आवारा पशुओं को गोसंरक्षण केंद्र में रखने का निर्देश दे रहे हो लेकिन जिले में आवारा पशुओं को किसानों की फसलों को बर्बाद करने के लिए खुले में छोड़ दिया गया है जिससे किसान परेशान हैं बार-बार शिकायत के बाद भी गौ संरक्षण केंद्र से जुड़े अधिकारी किसानों की इस समस्या पर समाधान करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है

पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों तहसीलों के क्षेत्र के ग्राम सभा क्षेत्र में सैकड़ों आवारा पशु किसानों के खेत की फसलों को बर्बाद करते हैं दिनभर सड़कों और गलियों में आवारा पशु विचरण करते हैं और शाम होते ही झुंड का झुंड आवारा पशु किसानों के खेत में घुस जाते हैं अधिकारियों के लापरवाही के चलते किसानों के खेत में घुसने वाले आवारा पशुओं के झुंड फसलें बर्बाद कर रहे हैं जिससे किसानों के सामने विकराल समस्या व्याप्त है एक ओर योगी सरकार आवारा पशुओं को गौसंरक्षण केंद्र में पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दे रही है लेकिन योगी सरकार का निर्देश पूरे उत्तर प्रदेश में लागू होता नहीं दिख रहा है यदि समय रहते आवारा पशुओं पर सरकार ने नियंत्रण नहीं किया तो किसानों के आक्रोश का कोप भाजन आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को बनना पड़ेगा

भारतीय किसान कल्याण संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *