Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आध्यात्मिक राष्ट्रप्रेम का पैकेज दिया- सरदार पतविंदर सिंह

राष्ट्रीय युवा दिवस पर आध्यात्मिक राष्ट्रप्रेम का पैकेज दिया- सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने नैनी क्षेत्र के विभिन्न चौराहों में युवा-युवतियों से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर चर्चा करते हुए कहा कि देश में युवाओं में वेतन पैकेज के प्रति आकर्षण बीते कुछ वर्षों मे बढ़ा है प्लेसमेंट सत्र में बड़े वेतन पैकेज की खबरें बराबर पढ़ते रहते हैं आर्थिकी के लिए यह अच्छी बात है लेकिन हमारे स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी थी वह कहीं पीछे छुट्टी हुई भी दिख रही हैl
उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा सरदार पतविंदर सिंह ने “आध्यात्मिक राष्ट्रप्रेम” के पैकेट से युवा युवतियों को परिचित कराया जिसमें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से राष्ट्रप्रेम के बारे में जागृत व प्रेरित किया जा रहा है लाखों करोड़ों के पैकेज की तरह “आध्यात्मिक राष्ट्रप्रेम” का यह पैकेज भी उतरा ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आज भारत की आध्यात्मिक, सभ्यता,संस्कृति,युवा पीढ़ी को नष्ट करने का जो कुचक्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है देश को कुचक्र से बचाने के लिए राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वाभिमान का भाव भरने का संकल्प,आध्यात्मिक,धार्मिक और सांस्कृतिक स्वाभिमान के प्रति राष्ट्रप्रेम के पैकेट से देश के युवा जागृत होगाl स्वामी विवेकानंद के मार्ग का अनुसरण कर आज की युवा पीढ़ी अपने मार्ग प्रशस्त कर सकती है इस अवसर पर अजीत चौधरी, दिलीप ठाकुर,परविंदर सिंह बंटी, सत्यम,श्याम बाबू,हरमन जी सिंह, दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह सहित कई ने अपने विचार रखेंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *