Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

मास्क ना लगाने पर पुलिस वालों का हुआ चालान

मास्क ना लगाने पर पुलिस वालों का हुआ चालान

माघ मेला 2022 की शुरुआत होने में मात्र 1 दिन शेष रह गया है और मेला क्षेत्र से लगातार कोविड संक्रमित हुए पुलिस वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस विषय को लेकर चिंतित माघ मेला पुलिस प्रशासन में पुलिस वालों का ही चालान करना शुरू कर दिया है। आज से शुरू है इस अभियान के तहत जो भी पुलिस वाले बिना मार्क्स के मेला क्षेत्र में देखे जाएंगे उनका पहले चरण में 500 एवं द्वितीय चरण में 1000 व तृतीय चरण में 5000 तक की जुर्माना राशि वसूली जाएगी।

इस विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि माघ मेला क्षेत्र में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, और अभी तक 12 पुलिसकर्मी को भी संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं। और आगे संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा ना हो और आने वाली विशाल भीड़ और श्रद्धालुओं की संपर्क करने के बाद अन्य पुलिसकर्मी माघ मेला क्षेत्र में संक्रमित ना हो इसके लिए चालान की व्यवस्था की गई है, ताकि जब पुलिसकर्मी स्वयं मार्क्स लगाएंगे तो वह स्वयं ही दूसरे को मार्क्स लगाने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। अभी शुरुआती रूप सीमित संख्या में चालान किया जा रहा है एवं लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन आगे जल्द ही लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे, एवं जो पुलिसकर्मी बिना मार्क्स के पाए जाएंगे उन्हें चालान कर दिया जाएगा इसके अलावा आज पहले दिन 6 लोगों का चालान किया गया है एवं 50 से ज्यादा लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *