prayagraj 24 घंटे में पुलिस ने 15 हजार बैनर पोस्टर हटवाए
आचार संहिता लागू होते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 15 हजार बैनर, पोस्टर हटवाए और दीवारों पर चस्पा पंफलेट निकाले। एसपी क्राइम ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पिछले 24 घंटे मे जिले में लगभग 70 प्रतिशत से अधिक बैनर और पोस्टर हटा लिए गए हैं। पुलिस सरकारी और पब्लिक प्लेस, दोनों जगहों पर लगे बैनर और पोस्टर हटवा रही है। जिले में पुलिस के साथ नगर निगम की टीमें भी लगी हैं लेकिन जहां पर नगर निगम से मदद नहीं मिली, वहां पुलिस खुद ही कार्रवाई कर रही है। शहर में भी चौकी इंचार्ज और सिपाही बैनर और पोस्टर हटाते हुए नजर आए। सार्वजनिक जगहों पर लगे 9531 और सरकारी जगहों पर लगे 6048 पोस्टर और बैनर हटाए गए हैं। इसके अलावा सभी बैरियर पर चेकिंग कराई जा रही है।









Leave a Reply