Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

बड़ी श्रद्धा और उल्लास से श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गयाl

बड़ी श्रद्धा और उल्लास से श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गयाl

 नैनी प्रयागराज/सरबंस दानी साहिबे कमाल श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ नैनी गुरुद्वारा संगत मे गुरुवाणी पाठ,शब्द कीर्तन पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था द्वारा ‘वह प्रगटयों मर्द अगम्मडा वरयाम इकेला, वाह वाह गोविंद सिंह आपै गुरु चेला…  इन पुत्रन के शीश पर वार दिए सुत चार ..चार मुए
तो क्या हुआ,जीवित कई हज़ार .. हक्क हक्क आगाह गुरु गोविंद सिंह,शाहे शहंशाह गुरु गोबिंद सिंह वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह,जो बाेले सोनिहाल सतश्री अकाल से गुंजायमान वातावरण मे गायन हुआl साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने संसार के सामने जो नया इतिहास रचा वह बेमिसाल हैl
श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता सुबह 9:00 बजे होने पर आरती,
शब्द कीर्तन और अरदास,गुरु का प्रसाद वितरित हुआ तत्पश्चात
शाम 6:00 बजे संध्याकाल से खुले दीवान हॉल में प्रकाशउत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन,कवि दरबार,गुरु इतिहास का संगत को श्रवण कराया रात्रि 9.00 बजे अरदास, हुक्मनामा के साथ ही गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ रिमझिम वर्षा के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे इस अवसर पर ज्ञानी जसपाल सिंह,सुरेंद्र सिंह,जे एस चावला,परमिंदर सिंह बंटी,देवेंद्र अरोरा, समाज सेवी सरदार पतविंदर सिंह,रूपिंदर कौर,हरविंदर कौर,
हरजीत सिंह ढींगरा,हरमन जी सिंह,दलजीत कौर, गुरुचरन पाल सिंह,चरनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे सभी धर्म,समुदाय के श्रद्धालुओं ने सेवाकार्य में सहयोग कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *