Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री के 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करने का निर्णय अभिनंदनीय है- सरदार पतविंदर सिंह

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री के 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करने का निर्णय अभिनंदनीय है- सरदार पतविंदर सिंह

नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ घोषित करने का निर्णय अभिनंदनीय है. यह निर्णय,चार साहिबजादों की राष्ट्रभक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि है और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का ‘यह फैसला स्‍वागत योग्‍य है. साहिबजादों द्वारा दिखाया गया साहस अद्वितीय है और दुनिया भर में हर किसी को उनके इस बलिदान के बारे में पता होना चाहिए. इस दिशा में यह एक सराहनीय कदम है.’क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के “वीर बाल दिवस” मनाने के निर्णय से चार साहिबजादों की राष्ट्रभक्ति से न सिर्फ आज करोड़ों बच्चे प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा में अपना योगदान दे पाएंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक उनका बलिदान याद किया जाएगा.उन्होंने कहा कि देश व धर्म की रक्षा के लिए 4 साहिबजादों व माता गुजरी का अतुलनीय बलिदान व राष्ट्रभक्ति देश की धरोहर हैl
महंत ज्ञान सिंह ने अंत में कहा कि माता गुजरी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी और चार साहिबजादों की बहादुरी और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं.वे कभी अन्याय के आगे नहीं झुके.उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो.यह लोगों को जानने की जरूरत हैl बधाइयां देने वालों में महंत ज्ञान सिंह ,गुरबख्श सिंह,
कुलदीप सिंह,परमजीत सिंह पम्मी,जगजीत सिंह,गुरचरण सिंह,गुरनाम सिंह,तरनजीत सिंह,वीरेंद्र पाल सिंह,हरमन जी सिंह, दलजीत कौर,सहित तमाम लोगों ने वंदन अभिनंदन प्रधानमंत्री की घोषणा का कियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *