Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

09 जनवरी 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – सप्तमी दिन – 03:31 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद दिन – 11:37 मि. तक उपरांत रेवती।
योग – परिघ दिन – 03:21 मि. तक उपरांत शिव।
पंचक – चौथा दिन है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 03:21 मि. से रात्रि – 03:47 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का दिन – 11:37 मि. से प्रारंभ है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:30 मि. से 06:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:49 मि.।
सूर्यास्त – 05:19 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश – भानु सप्तमी पर्व सूर्य ग्रहण के समान फलकारक, सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 11:37 मि. तक,यायि (मुद्दई) जयद योग दिन – 03:31 मि. तक, भद्रा मृत्युलोक की दिन – 03:31 मि. से रात्रि – 03:47 मि. तक है, प्राचीन मतानुसार गुरु गोविंद सिंह जयंती।

कल विषेश – शाकम्भरी देवी पूजन एवं यात्रा,पंचक समाप्त दिन – 12:36 मि. पर,दोषसंघ विनाशक रवियोग दिन – 12:36 से आरंभ।

मेष राशि – आज दिन भर मिला-जुला असर रहेगा।कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए यात्रा एवं प्रवास के योग हैं।परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।घर के वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे। हर कार्य का निर्णय व्यवहारिक रूप से विचार करने के बाद लें।

वृष राशि – आज का दिन मिश्रित फलकारक है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।आत्मिय जनों के भेंट से सात्विकत विचारों में वृद्धि होगी।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज अशुभ घटनाओं की संभावना है सावधानी बरतें।क्रोध एवं विवाद से बचें हानि होने की संभावना है। दिमाग को शांत रखें।मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन परिवार एवं मित्रों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।आज मनोरंजक का भी अवसर प्राप्त होगा।सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि – आज मानसिक रूप से चिंता एवं मन में उथल-पुथल रहेगा।शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे इसलिए आज मन भारी रहेगा।किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है।

कन्या राशि – आज का दिन कठिन है संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।पारिवारिक कलह के कारण मन में खिन्नता का अनुभव होगा।

तुला राशि – आज शारीरिक एवं मानसिक रूप से शिथिलिता का अनुभव करेंगे।यात्रा एवं प्रवास को टाल दें तो अच्छा होगा। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिक रूप से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि – आज का दिन लाभदायी है आज भाग्य भी साथ देगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है।

धनु राशि – आज पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लें, घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

मकर राशि – आज धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे।व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ राशि – आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें।

मीन राशि – आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *