Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रयागराज : नैनी में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बम की सूचना से मचा हड़कंप

प्रयागराज : नैनी में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बम की सूचना से मचा हड़कंप
नैनी थाना क्षेत्र के रीवा रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बम की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गहन छानबीन के बाद सूचना फर्जी पाई गई। हालांकि बम और विस्फोटक की तरह कुछ चीजें पाई गई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना देने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई है। इस घटना के चलते काफी देर तक हड़कंप मचा रहा है। बैरिकेडिंग लगाकर कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया था। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रीवा रोड पर एक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बम रखा गया है। इसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी यमुनापार, सीओ करछना सहति बीडीटीएस की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान कुछ बोतल और विस्फोटक की तरह कुछ उपकरण बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि इससे रेलवे ट्रैफिक और सड़क यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पुलिस फर्जी सूचना देने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई हैएसएसपी अजय कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बम जैसी संदिग्ध चीजें रखी गई हैं। पुलिस और बीडीटीएस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। बीडीटीएस टीम की छानबीन में कुछ पानी की बोटल और डराने के लिए बम जैसे कुछ उपकरण रखे गए थे। बम की सूचना फर्जी निकली। रोड और रेलवे यातायात सुचारू तरीके से चल रहा है। जिसने भी शरारत की है उसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *