Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

झूठा वादा नहीं करेंगे विकास किया है विकास करेंगे – उज्जवल रमण सिंह

झूठा वादा नहीं करेंगे विकास किया है विकास करेंगे – उज्जवल रमण सिंह

प्रयागराज। सपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं हैं जो वादा करते हैं उसे पूरा किया जनता को झूठे सपने नहीं दिखाएं गए 15लाख रुपये के नाम पर सत्ता पर काविज होकर मुकर जाने की फितरत सपाइयों में नहीं है। उक्त बातें पूर्व मंत्री विधायक उज्जवल रमण सिंह ने चाका ब्लॉक में 39 सड़कों का लोकार्पण व 19 सड़कों का शिलान्यास लागत लगभग 6 करोड़ करते हुए कहीं उन्होंने कहा कि करछना हमारी मातृभूमि जन्मभूमि और कर्मभूमि हैं इसलिए इसको आदर्श विधानसभा बनाना मुख्य लक्ष्य इसलिए विकास कार्य कि निरंतरता बनाएं रखना बहुत जरूरी हैं। विधायक ने कहा कि अबकी अखिलेश सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं के रोजगार और स्वास्थ्य के लिए एम्स जैसा अस्पताल पर काम किया जायेगा क्योंकि सरस्वती हाईटेक सिटी में शिक्षा के लिए राज्य विश्वविद्यालय अपना मूर्त रूप ले रहा है। विधायक ने कहा कि आने वाला विधानसभा बहुत महत्वपूर्ण यह लोकतंत्र की दशा दिशा तय करेगा कि देश तानाशाही की ओर जायेगा कि समाजवादी विचारधारा की ओर जनता को तय करना है। ब्लॉक प्रमुख चाका ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की सच्ची हितैषी हैं भाजपा ने तो सिर्फ किसानों की आय
दुगनी करने का नारा देकर खाद पानी बिजली में ठगने का काम किया योगी के आवारा जानवरों ने किसानों के रात की नींद हराम कर दिया इसलिए आवारा जानवरों से छुटकारा पाने के लिए भाजपा की योगी सरकार से छुटकारा पाये। सपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि बहुत से सांसद विधायक मंत्री जमुनापार में हुए लेकिन किसी ने भी इस पठारी पथरीली क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया जो भी विकास के कार्य हुए सब कुंवर रेवती रमण सिंह की देन हैं बारा, मेजा बिजली उत्पादन कारखाना उसका उदाहरण हैं इस बार अखिलेश सरकार बनने पर कचरी में भी फैक्ट्री का निर्माण होगा जिससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन शीतला पाण्डेय अध्यक्षता चाका प्रमुख अनिल पटेल, सम्बोधन करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष सनिल अहमद, पप्पू इजरायल, अमित राही पासी, रामचंद्र निषाद, लत्ते प्रधान, कासिम भाई, विजय पटेल, राजेश यादव, विकास सोनकर, निरेंद यादव, शिवराम, विषमय पटेल, पप्पू पासी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *