Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

prayagraj भ्रष्टाचार में जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित

prayagraj भ्रष्टाचार में जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित
वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के मामले में प्रयागराज के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर जन प्रतिनिधियों सहित तमाम अफसरों ने लगातार गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतों के बाद जांच बैठाई गई और आरोप सही पाए गए। ऐसे में शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में मनोज कुमार राव जिलाधिकारी कौशाम्बी कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।

मनोज कुमार राव पर नौ बिंदुओं की अलग-अलग शिकायत अलग-अलग समय में की गई थी। इसमें वाहनों की धनराशि का गलत तरीके से आहरण करने का आरोप है। उनके ऊपर यह आरोप लगाया गया कि अपने अधिकार क्षेत्र में तमाम परियोजनाओं के लिए वाहनों के लिए जारी धनराशि का आहरण गलत तरीके से किया। इससे शासन को हानि हुई। सीडीपीओ स्मृति कुमार सिंह और सीडीपीओ अजय कुमार के खिलाफ अधिकारों का अतिक्रमण कर दुर्भावनावश कार्रवाई की। अजय कुमार सिंह, स्मृति सिंह व सोम प्रकाश तिवारी को बिना जांच के प्रतिकूल प्रविष्टि दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर दबाव बनाकर उनसे जबरन बिल पर हस्ताक्षर कराया। मना करने पर उनका मानदेय रोकने का आरोप लगा है। इसके साथ ही फर्जी तरीके से प्राथमिकी दर्ज कराने और तमाम मामलों में उनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं।पूर्व सीडीओ ने भी की थी शिकायत

मनोज कुमार राव अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कारण चर्चा में रहे हैं। पूर्व सीडीओ अरविंद सिंह ने भी अपने कार्यकाल के दौरान उनके ऊपर आरोप लगाकर शिकायत शासन से की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *