Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

prayagraj चार विभागों की सीधी भर्ती का रिजल्ट जारी, दस सफल

prayagraj चार विभागों की सीधी भर्ती का रिजल्ट जारी, दस सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जिला पंचायत (केंद्रीय संक्राम्य) संवर्ग सेवा के अंतर्गत सीधी भर्ती के चार पदों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें विभांशु सिंह, शिवाजी राजा राजपूत, राहुल सिंह, पुष्कर कुमार चयनित हुए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमओएच कम सहायक आचार्य के पांच पदों के सापेक्ष तीन को सफल किया गया है। इसमें आयशा रहमान, क्षितिज राज, जमील राजी चयनित हए हैं। पात्र अभ्यर्थी न उपलब्ध होने से दो रिक्त पदों को अगले चयन वर्ष के लिए नियमानुसार अग्रेनीत करने की संस्तुति की गई है।वहीं, उप्र उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत एक पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें शिवांगी श्रीवास्तव चयनित हुई हैं। इस क्रम में संस्कृत विभाग के अंतर्गत सग्रहालयाध्यक्ष के दो पद पर सीधी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें कृष्ण ओम सिंह और आशीष दुबे सफल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *