भारतीय किसान कल्याण संघ की मांग पर सरकार ने किया किसान बिजली बिल हाफ।।
प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश प्रभारी संतोष त्रिपाठी संत जी ने किसानो को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण संघ के लगातार ज्ञापन, विरोध,प्रदर्शन से प्रदेश सरकार ने आज संघ की बात मान ली,प्रदेश के किसानों के एकता की बड़ी जीत है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह,राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश प्रभारी संतोष त्रिपाठी संत जी,प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने प्रदेश के सभी किसानों को बधाई दिया साथ ही संघ के लगातार दो सालो की मेहनत को सफल बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि देश के 60 प्रतिशत किसान जिस दिन एक हो जाएंगे किसानो की सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।।सभी किसान संघ से जुड़े ताकि किसानो का हित हो सके।।










Leave a Reply