- हादसे के लिए कांग्रेस नही अमित शाह जी जिम्मेदार – आरिफ बाबा
प्रयागराज :- पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई। इसके तुरंत बाद मोदी ने चन्नी पर तंज कसा। कहा कि शुक्रिया, मेरी जान बच गई। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर •साजिश का आरोप लगाया तो कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई। प्रयागराज युवा कांग्रेस जिला महासचिव आरिफ बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह बयान बेहद निंदनीय है कि मैं पंजाब से वापस जिंदा लौट रहा हूं मोदीजी, आप जिंदा वापस आ गए पर हमारे 700 से ज्यादा किसान भाई-बहन वापस नहीं आ सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा से किया गया यह खिलवाड़ अत्यंत निंदनीय है। यह घटना माननीय प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक थी जो कि बहुत ही चिंताजनक है। वही आरिफ ने गृह मंत्री पर निशान साधते हुए कहा कि इस हादसे के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह की जिम्मेदार है क्यों कि पी०एम० के रूट और सभा को एस०पी०जी० 48 घंटे पहले अपने नियंत्रण में ले लेती हैं, डी०आई०जी०स्तर तक का अधिकारी एस०पी०जी० के निर्देश पर कार्य करता है, रॉ तथा आईबी एक्टिव रहते हैं जो केन्द्र सरकार के अधीन होता है जिसमे सेटेलाइट सर्विलांस एवम् निकटतम वायु-सैनिक अड्डे को भी एक्टिव कर दिया जाता है, संचार हेतु सेना के सिग्नल विभाग को अतिरिक्त विकल्प के तौर अलर्ट पर रखा जाता हैं। ऐसे में पी०एम० ट्रैफिक में फँस गए रैली रद्द करना यह सब एक योजना के अनुसार खुद का के स्क्रिप्ट किया गया निर्णय, क्योंकि सभा-स्थल पर भीड़ नहीं थी। वही आगे आरिफ बाबा ने ने ट्वीट करके आपा न खोने की सलाह दी। “आपा मत खोइए। जरा शराफत से याद करिए कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। एसपीजी और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर सभी व्यव्सथाएं की गईं। सभी रूट डायरवर्ट कर दिए गए। हरियाणा और राजस्थान से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया। रैली रद्द होने का कारण खाली कुर्सियां रहीं।









Leave a Reply