Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

UP Election 2022: देवबंद में CM योगी बोले- आतंकियों को ‘ठोकने’ के लिए बना रहे हैं ATS का सेंटर, पहले की सरकार वापस लेती थी मुकदमे

UP Election 2022: देवबंद में CM योगी बोले- आतंकियों को ‘ठोकने’ के लिए बना रहे हैं ATS का सेंटर, पहले की सरकार वापस लेती थी मुकदमे
UP Elections: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सहारनपुर में 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. दोपहर करीब तीन बजे वे सहरानपुर के देवबंद पहुंचे. यहां उन्होंने एटीएस कमांडों ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे और फायर स्‍टेशन का भी लोकार्पण किया. सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर के किसानों ने, नौजवानों ने, हस्तशिल्पियों ने अपनी मेहनत से सहारनपुर को पहचान दिलाई है. पहले की सरकारों के लिए सहारनपुर दूर होता था. 5 साल में अखिलेश यादव सहारनपुर एक बार भी नहीं आए होंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैं पांच साल में सहारनपुर की दर्जनों यात्रा कर चुका हूं. मेरे लिए जैसा लखनऊ वैसा ही सहारनपुर. पहले की सरकार आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेती थी, हम आतंकवादियों को ठोकने के लिए ATS का सेंटर बना रहे हैं.विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहले की सरकारों में आतंकी हमले होते थे, कभी रामजन्म भूमि पर, कभी कचहरी पर, ये आतंकवादी गिरगिट की तरह रंग बदलते थे, उसी तरह आज समाजवादी पार्टी के बबुआ बोल रहे हैं कि अगर वह होते तो कबका राम मंदिर का निर्माण करा देते. पिछली सरकारों द्वारा आग लगाई जाती थी और यह सरकार के लिए आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन का लोकार्पण कर रही है.’लड़कियों की सुरक्षा पर कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘बेटियों की सुरक्षा के लिए जो खतरा बने हुए थे उन्हें मालूम है कि अब अगर बेटियों को लिए खतरा पैदा किया तो उसका अंजाम भी उन्हें भुगतना होगा. पहले की सरकार में दंगाई और आतंकियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था अब आपने देखा होगा कि दंगाई सब्जी का ठेला लगा रहे हैं.’

अखिलेश यादव पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘पिछली सरकार बाबा साहेब का अपमान करने का काम कर रही थी. हमारी सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान दिया, मोदी जी ने बाबा साहेब के पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया.’ उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक तो गिरगिट को रंग बदलने की उपलब्धि मिली थी लेकिन अब बबुआ भी बोल रहे हैं कि वह होते तो राम मंदिर का निर्माण करा देते. यह सुनकर तो गिरगिट भी शर्मा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *