Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अपने ही सरकार के कानून व्यवस्था से उठा मंत्री का भरोसा व्यापारियों को स्वयं सुरक्षा करने को उन्होंने दिया सुझाव

अपने ही सरकार के कानून व्यवस्था से उठा मंत्री का भरोसा व्यापारियों को स्वयं सुरक्षा करने को उन्होंने दिया सुझाव

व्यापारी सम्मेलन के आयोजन शंकरलाल केसरवानी के मुंह पर व्यापारियों ने जड़ा जोरदार तमाचा
चायल विधायक के मंच से उतरते ही मंत्री के बारे में भला बुरा कहते सभा स्थल से वापस लौट गए हजारो ब्यापारी

कौशाम्बी मनौरी कस्बे में व्यापारियों के आयोजित सम्मेलन में 04 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुख्य अतिथि के पद पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे कार्यक्रम में चायल विधायक संजय गुप्ता भी पहुंचे चायल विधायक के बढ़ते लोकप्रियता से बौखलाए कुछ लोगों ने पार्टी विरोधी कार्य करने का प्रयास किया है जिसका मुंह तोड़ जवाब चायल विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने दिया कार्यक्रम के आयोजक मनौरी निवासी शंकरलाल केसरवानी थे लेकिन विधायक संजय गुप्ता के मंच से उतरते ही व्यापारी सभा स्थल से चले गए जो कार्यक्रम आयोजक के मुंह पर एक जोरदार तमाचा था

व्यापारियों के इस सम्मेलन में योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए ब्यापारियों को सुझाव दिया है कि वह अपनी सुरक्षा स्वयं करें असलहा लेकर चलें दुकानों पर असलहा रक्खे व्यापारियों के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा अपनी भाजपा सरकार की जमकर छीछालेदर की गई है योगी सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था से शायद उनका भरोषा उठ गया है कार्यक्रम के दौरान आधे कार्यक्रम में ही चायल विधायक संजय गुप्ता मंच छोड़ कर वापस लौट आए विधायक संजय गुप्ता के कार्यक्रम से वापस लौटते ही जनसभा में उपस्थित हजारों व्यापारी भी कार्यक्रम स्थल छोड़ कर मंत्री को भला बुरा कहते वापस लौट आए हैं खाली कुर्सियों के बीच भाजपा मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी कार्यक्रम में बोलते रहे कार्यक्रम आयोजको के कुछ साथियों के अलावा ब्यापारी सम्मेलन में कोई उनकी सुनने को तैयार नहीं था

नंदगोपाल गुप्ता नंदी के चल रहे भाषण के बीच जिस तरह से हजारो ब्यापारी सभा स्थल छोड़ कर चले जाने को मजबूर हुए है इससे यही प्रतीत होता है कि ब्यापारी समुदाय नंदगोपाल गुप्ता नंदी से बेहद नाराज है स्वजातीय बन्धुओ और ब्यापारियों के बीच मजबूत पकड़ का दावा करने वाले मंत्री की हवा ढीली पड़ती दिख रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *