Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

राज्य सरकार ने रात्रि 11बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए रात्रि कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद प्रयागराज प्रशासन भी हरकत में

राज्य सरकार ने रात्रि 11बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए रात्रि कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद प्रयागराज प्रशासन भी हरकत में

पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले 1 हफ्ते से कोविड-19 के केसों में लगातार वृद्धि देखते हुए और कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने रात्रि 11बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए रात्रि कर्फ्यू का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद प्रयागराज प्रशासन भी हरकत में आ गया है। कोविड प्रोटोकॉल के साथ लापरवाही करने वाले लोगों के साथ शक्ति की जाएगी, जिसके लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर को भी एक्टिवेट कर दिया गया है।

जिलाधिकारी संजय खत्री ने बताया कि कोरोना के थर्डवेव को देखते हुए और पिछले कई दिनों से कोरोना के केसों में लगातार वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए टीमें तैयार कर दी गई है। कोविड के केसेज को रोकने के लिए दो तरह की स्ट्रेटेजी अपनाई जा रही है, जिसमें पहली स्ट्रेटजी प्रीएक्टिव है जिसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और लोगों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत अवेयरनेस पैदा करने का है। वही दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के लिए टीम बनाया गया है जो कि निगरानी करेगी। इसके साथ ही दूसरे स्ट्रेटजी के तहत अभी तक जितने भी मरीज़ आए हैं उनकी मॉनिटरिंग,चेकिंग, ट्रेसिंग और अच्छे से उनको चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही जो भी हॉस्पिटल सुविधाएं हैं उसको बेहतर बनाया जा रहा है। चेकिंग और ट्रेसिंग के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर को एक्टिवेट कर दिया गया है, और निगरानी समितियों को पुनः एक्टिवेट किया गया है। इन सभी चीजों के लिए नोडल ऑफिसर की तैनाती भी कर दी गई है और लगातार जिलाधिकारी अपने स्तर से मानिटरिंग कर रहे हैं। इसके बाद भी यदि कोई केस पाया जाता है तो उसे बेहतर चिकित्सीय उपचार दिया जाएगा। इसके लिए जितनी भी निगरानी समितियां हैं उन्हें 50 मेडिकल किट देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया है। इसके बाद भी यदि केस आते हैं तो प्रयागराज प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है आईसीयू की बेहतर व्यवस्था है पूरी कोशिश की जाएगी कि किसी को चिकित्सा से संबंधित समस्या ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *