Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने बोला जानलेवा हमला पथराव फायरिंग,17 नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने बोला जानलेवा हमला पथराव फायरिंग,17 नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव क्योरी बीच का पुरा के चंबल के बीहड़ में अवैध खनन की सूचना पर खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओ ने जानलेवा हमला बोलकर मारपीट पत्थरबाजी करते हुए अवैध हथियारों से फायरिंग कर पकड़े गए मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित दो खनन माफियाओं को अन्य लोग छुड़ा कर भाग गए।पुलिस ने करीब 17 नामजद व तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बता दें थाना पिनाहट क्षेत्र मे इन दिनो अवैध खनन का कारोबार बडे पैमाने पर चल रहा है।फिर चाहे मिट्टी खनन हो या सेंचुरी ऐरिया से बालू खनन हो।पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब दस बजे थाना पिनाहट पुलिस मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के गांव क्योरी बीच का पुरा के नीचे चंबल नदी के बीहड सेंचुरी ऐरिया मे हो रहै अवैध खनन को पकडने पहूची।जहां एक टीले से दो ट्रैक्टर ट्रोलियो मे मिट्टी भरते हुऐ दिखे।जिनको मोके पर पहूचकर पुलिस ने रोका एवं खनन सम्बन्धित आदेश या दस्तावेज मांगे।इसी बात पर खनन माफिया और पुलिस के मध्य बहस के बाद मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलिओ सहित दो खनन माफियाओं को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर थाने लेकर आने लगी तभी शोर-शराबे के साथ खनन माफियाओं के समर्थन में ग्रामीणो की भारी भीड लाठी-डंडे, सरिया, अवैध हथियार लेकर मौके पर पहुंच गयी।जिनकी संख्या पुलिस से अधिक होने के कारण पुलिस के साथ हाथापाई मारपीट करते हुए लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर जमकर पत्थरबाजी जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कर जान बचाई। वही एकत्रित लोग पकड़े हुए दोनों खनन माफियाओं और अवैध मिट्टी से भरे दोनो ट्रैक्टर ट्रोलियो को छुड़ाकर मौके से भाग गये।वही पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस की ओर से मोके पर पहूचे एस आई अमित कुमार की तहरीर पर करीब 17 नामजद जिनमें मजल्स,मोहरसिह,बचनसिह,मोजीराम,गुटाली,वीर बहादुर,दिनेश,रोबिन्द,वीरी सिह,मायाराम,अरविन्द,जगदीश,मुरारी,केशव,बन्जी,पुष्पेंद्र,रनवीर,समेत 3 अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 147,148,149,307,323,336,353,504 व आपराधिक कानून संसोधन अधिनियम 1932 की धारा 7 सीएलए एक्ट तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी संदर्भ में क्षेत्राधिकारी पिनाहट दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों द्वारा चंबल से खनन होने की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस टीम खनन रोकने के लिए गई थी खनन माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर हमले किया गया है। 17 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी जा रही है। जल्दी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *