न्यू ईयर पर बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड में 25 लोग दबे, 3 शव बरामद
हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान पहाड़ दरकने से 25 से ज्यादा लोगों दब गए हैं। तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी तीन मजदूरों के शवों को निकाला गया है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के निवासी हैं। खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक से दरक गया, जिसके चलते वहां खड़ी आधा दर्जन के करीब पोपलैंड मशीनें और डंफर दब गई है। अभी वहां राहत और बचाव का कार्य जारी है।










Leave a Reply