अविस्मरणीय है सरदार पतविंदर सिंह का देश प्रेमl
(जन्मदिन पर विशेष)
माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जन्मदिन कार्यक्रम निरस्तl
नैनी प्रयागराज /प्रयागराज सहित देश में अपनी प्रतिभा के कारण सामाजिक क्षेत्र के बीच लोकप्रिय सरदार पतविंदर सिंह पुत्र श्री स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह ने अपने जीवन के बालअवस्था,युवावस्था की बसंत पूर्ण कर लिए 3 जनवरी को प्रयागराज अरैल तहसील के गुरु नानक नगर में जन्मे, दिखावे और पक्षपात से दूर सरल स्वभाव के धनी,सादा जीवन उच्च विचार के हिमायती सरदार पतविंदर सिंह सशक्त समाज सेवी हैंl
सरदार पतविंदर सिंह से जब भी कोई मिलता है तो ना जाने क्यों देशभक्ति की धारा अंकुरित हो जाती है सुदूर आयोजनों में भी अपनी उपस्थिति ना केवल दर्ज कराते हैं बल्कि वहां अपनी अमिट छाप छोड़ कर भी आते हैं यह कभी ना थकने वाले,कभी न झुकने वाले, अपनी मंजिल तक पहुंचकर ही रुकने वाले सरदार पतविंदर सिंह कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं और वह सदैव सरल स्वभाव और सदैव सुलभ रहते हैं जिसका प्रभाव आज भी यहां केआबोहवा में देखने को मिल रहा है या परिलक्षित हो रहा है सरदार पतविंदर सिंह की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि वे स्वयं महत्वकांक्षा से रहित रहकर दूसरों को महत्व प्रदान करते हैं निजी पहचान बनाने की लालसा से दूर रहकर अपने आसपास जुड़े लोगों को महत्त्व प्रदान करने में रुचि रखते हैं जो इनको आम से खास बनाती है बाल अवस्था से ही नियमित सामाजिक जागरूकता के कार्यों के कार्य सदैव राष्ट्रप्रेम और जन जागृति की अलख जगाते रहते हैं सामाजिक सेवा में सदैव राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत होकर निर्लिप्त भाव से जो सेवा कर रहे हैं वह अविस्मरणीय हैंl मानव समाज को समृद्धिशाली बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैंl
सरदार पतविंदर सिंह माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से अत्यंत व्यथित हैं मां आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें उन्होंने कहा कि यही मेरी मां के चरणों में अरदास है दुर्भाग्यपूर्ण घटना को देखते हुए अपने जन्मदिन उत्सव के समस्त आयोजन निरस्त करता हूंl










Leave a Reply