Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अराजक तत्वों ने दुकान में लगाई आग

अराजक तत्वों ने दुकान में लगाई आग

लालापुर। लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कुछ अराजक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर निवासी नान बाबू पाल के दुकान में बुधवार की रात्रि में लगभग 12:00 बजे गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, आग लगने की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग बुझाने का प्रयास किया, जब तक आग बुझा पाते तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता की माने तो उसी दिन किसी से छोटी मोटी बातों के लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी, जिस पर जिस से कहासुनी हुई थी वह व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा था कि तुम्हारी दुकान में आग लगा देंगे। वहीं दूसरी तरफ सोती रात में मौका पाकर
अराजक तत्वों ने दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान का सारा बेशकीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने थाना लालापुर में लिखित सूचना दी, जिस पर थानाध्यक्ष लालापुर शेर बहादुर सिंह का कहना है कि धमकी व सक को आधार मानकर पीड़िता ने तहरीर दी है जिसपर पुलिस जांच कर बिधिक कर्यवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *