Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

शंकरगढ़ क्षेत्र के रानीगंज तिराहे पर ठंड से मरणासन्न स्थिति पर पहुंची गौ माता

शंकरगढ़ क्षेत्र के रानीगंज तिराहे पर ठंड से मरणासन्न स्थिति पर पहुंची गौ माता

गौ रक्षा के नाम पर केवल की जा रही लाखो की ठगी

ग्रामीणों ने उठाई मांग दोषियों पर हो गौ हत्या व रासुका की कार्यवाही

प्रयागराज 👉 जहां एक ओर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा गौ रक्षा समिति सहित अन्य संगठनों की स्थापना के साथ साथ शंकरगढ़ ब्लॉक व नगर पंचायतों मे गौ रक्षा हेतु बड़े बड़े आदेश पारित कर पशुओं की सुरक्षा के नाम पर लाखो रुपए शंकरगढ़, जसरा व कौंधियारा ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों को प्रदान किए जा रहे हैं। वही गौ रक्षा के नाम पर केवल ठगी सामने आ रही है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों पशुओं की ठंड से मौत हो जा रही है। सरकार द्वारा पानी की तरह बहाए जा रहा पैसा केवल कागज तक ही सीमित है । गांव में गौशाला के नाम पर केवल ठगने का कार्य किया जा रहा है। जिस ओर योगी सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों व संगठन के किसी भी नेता का कोई भी ध्यान नहीं है। वही ग्रामीणों ने मांग किया है कि विकासखंड शंकरगढ़ के 76 गांवों में बनी गौशाला की उच्च स्तरीय जांच करवाकर पैसों का गबन करने वाले लोगों के खिलाफ गौ हत्या व रासुका की कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ पशुओं की सुरक्षा हेतु गांव में ग्रामीणों की एक टीम गठित कर उन्हें यह कार्यभार सौंपा जाए।

✍️ विनय कुमार साहू (पत्रकार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *