Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

Bhartiya kisan kalyan sangh अब गांव गांव जाकर पदाधिकारी करेंगें किसानों की समस्या का समाधान , कैप्टन डी पी एन सिंह

भारतीय किसान कल्याण संघ की बैठक भीरपुर ,करछना, प्रयागराज, में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश कैप्टन डी पी एन सिंह ने की. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि , किसानों की समस्या के समाधान के लिए खुद ही किसानों को एकजुट होकर अपनी बात रखनी होगी , बिना किसी संगठन के समस्या का समाधान नहीं निकलेगा । इस अवसर पर किसानों को सम्मान पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया बैठक में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह , राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी और अन्य राष्ट्रीय तथा प्रदेश के पदाधिकारी और जिले के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इस सम्मेलन में भारतीय किसान कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा को उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोन्नत करके राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गयाl

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैप्टन डी पी एन सिंह ने किसानों की आवाज प्रदेश तथा केंद्र सरकार तक पहुंचाने की बात कही साथ ही साथ उन्होंने यह आश्वासन दिया की भारतीय किसान कल्याण संघ के पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसानों की समस्या का निराकरण करेंगे उन्होंने किसानों के साथ साथ देश के जवानों के योगदान का जिक्र करते हुए हाल ही में शहीद हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य जवानों को श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा सम्मेलन में 2 मिनट का मौन रखा गया।

Dharmendra Mishra धर्मेन्द्र मिश्रा चुने गए भारतीय किसान कल्याण संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष

Dharmendra Mishra धर्मेन्द्र मिश्रा चुने गए भारतीय किसान कल्याण संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष

जिला किसान सम्मेलन एवं किसान सम्मान समारोह के आयोजक मंडल साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा जी साथ ही करछना ब्लाक अध्यक्ष के साथ पूरी टीम को इतनी भभ्य आयोजन के लिए बधाई, सैकड़ों किसानों कलाकारों कवियों को किसानो को किसान शिरोमणि सम्मान से सम्मानित करना हजारों किसानों को नाश्ता की विशाल व्यवस्था करना सभी सादर सम्मान सत्कार करना क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों को संघ में आजीवन सदस्यता लेना यह सब संघ की मेहनत आयोजक मंडल के मेहनत से हो पाया है,आयोजक मंडल ,उपस्थित सम्मानित किसान प्रहरी किसान शिरोमणि सभी हृदय से बार बार बधाई,शुभकामनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *