आज का पंचांग एवं राशिफल
12 दिसंबर 2021
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – नवमी रात्रि – 12:06 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद रात्रि – 04:05 मि.तक उपरांत रेवती।
योग – सिद्धि दिन – 11:10 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – चौथा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मीन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – सायं – 04 :30 मि. से 06:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:50 मि.।
सूर्यास्त – 05:18 मि.।
व्रत – महानंदा नवमी।
पर्व – महानंदा नवमी।
आज विषेश- महानंदा नवमी,आज देवी पूजन से विष्णु लोक की प्राप्ति होती है, सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि – 04:05 मि. तक।
कल- पंचक समाप्ति रात्रि – 05:12 ।
मेष राशि – आज कारोबार में उन्नति के योग है।कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा न्याय पक्ष मजबूत होगा परन्तु अपने को संयमित रखें।किसी के व्यवहार से दुखित हो सकते हैं।
वृष राशि – आज भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे।परन्तु कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं हो सकती है।
मिथुन राशि – आज खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं सावधान रहें। आज धन लाभ की संभावना है।
कर्क राशि – आज सजग रहें काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हैं।
सिंह राशि – आज सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव की जरूरत है। स्वयं के तौर तरीके को बदलें।आज व्यापार में नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि – आज केवल धन को ही महत्व न दें अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
तुला राशि – आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। सम्मान एवं कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि – आज व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नया प्रयोग से लाभ होगा।
धनु राशि – आज आत्मविश्वास में वृद्धि के योग हैं। साझेदारी से लाभ होगा। अपनी पुरानी मानसिकता में बदलाव लायें और अपनी सोच को सकारात्मक दिशा दें लाभ होगा।पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर राशि – आज मन में दुविधा रहेगी और मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। पूर्व में किये गये कार्यों से लाभ होगा।
कुंभ राशि – आज अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है।
मीन राशि – आज जोखिम के कार्यों से दूरी बनाए रखें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आपके विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871












Leave a Reply