Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

11 दिसंबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 12:10 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद रात्रि – 03:27 मि.तक उपरांत उत्तराभाद्र।
योग – वज्र दिन – 12:36 मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – तीसरा दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 12:27 मि. तक।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ दिन – 09:28 तक उपरांत मीन।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 09:00 मि. से 10:30 मि. तक।
सूर्योदय – 06:50 मि.।
सूर्यास्त – 05:18 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विषेश- भद्रा दिन – 12:27 मि. तक।

कल- नंदा नवमी,आज देवी पूजन से विष्णु लोक की प्राप्ति होती है,सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग रात्रि – 04:05 मि. तक।

मेष राशि – आज कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृष राशि – आज बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि – आज ग्रह आपके अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशि – आज आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि – आज कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यापार शुरू हो पायेगा।

कन्या राशि – आज चिंता के कारण अनमने से रहेंगे। जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि – आज प्रसन्न रहें चिंता को त्यागें,जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशि – आज समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि – आज किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि – आज व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन राशि – आज सभी कार्यों में धैर्य रखें,जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *