अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता दिवस 12 दिसंबर को भीरपुर में किसानो का होगा सम्मान।।
प्रयागराज। भारतीय किसान कल्याण संघ के तत्वाधान में भीरपुर प्रयागराज में 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से किसान सम्मान समारोह किया जाएगा,यह दिवस कूटनीतिक चाल से दूर रहने आपसी मेल मिलाप भाई चारा को बढ़ावा देने,तटस्थ रहने समाज के सभी वर्गों का सम्मान करने के लिए सयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जाता है।उसी आधार पर यह किसानों का सम्मान, सात सो किसानों की शहादत पर श्रद्धांजलि , शांति सद्भाव के लिए मनाया जा रहा है, जिसमे राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व जज डी पी एन सिंह जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष पवनेश उपाध्याय,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह जी,राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत जी सहित सभी राष्ट्रीय,प्रांतीय जिला,ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।आयोजक जिला अध्यक्ष प्रयागराज धर्मेन्द्र मिश्रा जी ने बताया की यह संघ किसी भी दल की राजनीति से दूर रहकर लगभग दो सालो से पूरे देश प्रदेश के किसानों की मदद के लिए समर्पित है।आप सभी से अपील की जाती है की आपसी सहमति को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन में जरूर आने की कृपा करे,ताकि अन्नदाता किसान का सम्मान समारोह सफल हो सके।।











Leave a Reply