Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें: डॉ मनीषा

किशोरावस्था में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें: डॉ मनीषा
करछना।किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है।खास तौर से ग्रामीण परिवेश में बालिकाओं द्वारा इस उम्र में स्वास्थ्य के प्रति सचेत न रहना और संकोच के चलते कई रोग और समस्याओं को छुपाने से आगे गंभीर स्थिति पैदा हो जाती हैं। इसके प्रति जागरूक रहना बहुत जरूरी है। यह बातें शुक्रवार को रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के श्री नारायण सभागार में मिशन पिंक हेल्थ द्वाराआयोजित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनीषा गुप्ता ने कही। संयोजिका एवं प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.व्यंजना पाण्डेय ने कहा कि किशोरावस्था में बच्चियों में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के दौरान आयरन,कैल्शियम और कई विटामिंन्स के अभाव में छोटे-छोटे रोग पैदा हो जाते हैं।
जिसके लिए दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देते हुए कुशल चिकित्सकों से परामर्श लेना जरूरी है। डॉक्टर नीरू साहू और डॉक्टर मोना दुबे ने भी सभागार में मौजूद छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति कई टिप्स देते हुए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन और रोगों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर छात्राओं के हीमोग्लोबिन, स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आयरन और कैल्शियम से संबंधित दवाएं भी वितरित की गई। शिविर का संचालन मोहिनी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉक्टर आलोक राय ,रविन्द्र तिवारी अखिलेश शुक्ल समेत कई स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *