Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

10 दिसंबर 2021

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस।
मास – मार्गशीर्ष।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – हेमंत।
तिथि – सप्तमी रात्रि – 12:44 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – शतभिषा रात्रि – 03:24 मि.तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – हर्षण दिन – 02:28 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – दूसरा दिन।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि – 12:44 मि. से।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त- दिन – 11:37 मि. से 12:23 मि. तक।
राहुकाल – दिन – 10:30 मि. से 12:00 मि. तक।
सूर्योदय – 06:50 मि.।
सूर्यास्त – 05:18 मि.।
व्रत – विष्णु सप्तमी।
पर्व – विष्णु सप्तमी।

आज विषेश- विष्णु सप्तमी,मित्र सप्तमी,भद्रा रात्रि – 12:44 मि. से प्रारंभ।

कल- भद्रा दिन – 12:27 मि. तक।

मेष राशि – आज का दिन उत्तम है आज आप सबके के प्रिय रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। किसी श्रेष्ठ द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सांयकाल परिवारिक मनमुटाव एवं माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी।

वृष राशि – आज दिन का मिला जुला असर रहेगा।आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ एवं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन अनुकूल नहीं है आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से समय ठीक होगा।

कर्क राशि – आज परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।

सिंह राशि – आज आपके अंदर धर्म एवं परोपकार की भावना अधिक रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।पुराने रूके हुए कार्य बनेंगे।

कन्या राशि – आज का दिन अनुकूल है भाग्य साथ देगा। शारीरिक कष्ट से निजात मिलेगी। संतान पक्ष से लाभ संभव है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मिठास रखें काम बनेगा।

तुला राशि – आज विद्यार्थीयों के लिए दिन अनुकूल है।नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा,भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।

वृश्चिक राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी।संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि – आज दिन अनुकूल है विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी।शासन द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सायंकाल धार्मिकता में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज किसी श्रेष्ठ द्वारा लाभ की संभावना है। तंत्र-मंत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें हानिकारक हो सकती है। आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि – आज आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए मित्र भी बनेंगे।

मीन राशि – आज संपत्ति में वृद्धि का योग है।परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।नौकरी में गुप्त शत्रु द्वारा हानि एवं विवाद हो सकता है।आज विना विचार किए कोई कार्य न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

 आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *